फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mortury Room Build in Mongri And Landar PHC

Udhampur News: पीएचसी मौंगरी व लांदर में बनाए जा रहे शवगृह

विज्ञापन
Mortury Room Build in Mongri And Landar PHC
उधमपुर के पीएचसी लांदर में बनाया जा रहा शवगृह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) मौंगरी व लांदर में स्थायी तौर पर शवगृह का निर्माण शुरू करवाया गया है। ताकि रात में शव रखने में परेशानी का सामना न करना पड़े। मौजूदा समय में अस्पताल के अंदर ही किसी कमरे में शव रख दिए जाते हैं।
दोनों केंद्राें पर पेश आ रही समस्या का समाधान करने के लिए विभाग की ओर से अब शवगृह बनाने का काम शुरू करवाया गया है। पीएचसी पंचेरी की बात करें तो वहां पर भी अभी तक स्थायी तौर पर शवगृह का निर्माण नहीं किया गया है। यहां अस्पताल प्रशासन की ओर से यहां टीन का शेड लगाकर अस्थायी तौर पर शवगृह बनाकर शवों को रखा जाता है। लांदर व मौंगरी में बनाए जा रहे शवगृह को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। शवों को गर्मी में सुरक्षित रखने के लिए विशेष सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पीएचसी मौंगरी व लांदर में पोस्टमार्टम करने की व्यवस्था है। शवगृह न होने के चलते दोनों सेंटरों के एक ही कमरे में शवों को रखा जाता था। लेकिन अब दोनों सेंटरों में शवगृह बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शफाकत जरगर, बीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed