{"_id":"60eb3a2f8ebc3ebc68764e4b","slug":"more-than-two-thousand-people-got-vaccinated-in-udhampur-udhampur-news-jmu239241874","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में दो हजार से अधिक लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में दो हजार से अधिक लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन का नया स्टाक पहुंचने के बाद रविवार को वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। शाम तक जिले में दो हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी है। इनमें ज्यादा संख्या में 18 से 44 आयु वर्ग के लोग थे। 45 से अधिक आयु वर्ग के ज्यादातर लोगों को घर घर जाकर वैक्सीन लगाई गई है। सोमवार को इनकी संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी हो रही है। इसका बड़ा कारण वैक्सीन कमी है। जब स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का बड़ा स्टाक मिलता है तो हर रोज पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है और जब कम स्टाक मिलता है तो इनकी संख्या दो हजार तक पहुंच जाती है। जब कुछ दिन तक नया स्टाक नहीं मिलता है तो फिर एक दिन में 500 से 600 लोगों को ही वैक्सीन लग पाती है।
शनिवार को वैक्सीन की कमी के कारण 639 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी थी। शनिवार शाम को वैक्सीन का नया स्टाक विभाग के पास पहुंचा और रविवार को कुल 2008 लोगों को वैक्सीन लग सकी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एक स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरी डोज, चार फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के 1149 लोगों को पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग के 87 लोगों को पहली और 590 को दूसरी डोज, 28 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 149 को दूसरी डोज दी गई है।