फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   More than five thousand people aged 18 to 44 have been vaccinated

18 से 44 आयु वाले पांच हजार से अधिक लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
More than five thousand people aged 18 to 44 have been vaccinated
उधमपुर। 18 से 44 आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को जिले में साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है और इनमें ज्यादातर 18 से 44 आयु वर्ग के लोग थे। एक बार फिर से वैक्सीन लगाने के लिए बनाए गए सेंटर में लोगों की कतारें लगने लगी है। मंगलवार को भी इसी तरह से कतारें लगने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा कमी देखी गई थी। रविवार को तो पूरे जिले में केवल 59 लोगों ने ही वैक्सीन लगाई थी। लेकिन अब 18 से 44 आयु वर्ग में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक बार फिर से इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सोमवार को कुल 3406 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी तो मंगलवार को वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या 5701 रही है। इनकी संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और नौ ने दूसरी डोज लगवाई है। इसी तरह से 13 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 11 ने दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 5192 लोगों ने पहली डोज लगाई है। 45 से 60 आयु वर्ग में 271 लोगों ने पहली और 40 ने दूसरी डोज, 62 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली औरर 101 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

18 से 44 आयु वर्ग के लिए बनाए गए 47 वैक्सीनेशन सेंटर
जिले में वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या में बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले जहां करीब 20 सेंटर में वैक्सीन लगाई जा रही थी तो अब इनकी संख्या 47 कर दी गई है। कई सेंटर ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं, जहां वैक्सीन लगाने के लिए हर रोज सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। संख्या में बढ़ोतरी होने पर आने वाले दिनों में इनकी संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

287077 लोगों को लगाई जानी है वैक्सीन
जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 287077 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक जिले में 48442 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 16.87 लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। विभाग की तरफ से लगातार इसको लेकर काम किया जा रहा है और जल्द लक्ष्य को पूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed