फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   More than 200 girl students filled the form

200 से अधिक छात्राओं ने भरा फार्म

विज्ञापन
More than 200 girl students filled the form
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज में सनातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए 200 से अधिक छात्राओं ने फार्म भर कर जमा करवाया है। इसके साथ ही आयोजित विशेष वैक्सीनेशन शिविर में छात्राओं को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

महिला कॉलेज में छह अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू है। 12 अगस्त तक छात्राएं फार्म जमा करवा सकती हैं। कालेज में हर रोज सैकड़ों छात्राएं फार्म लेने और जमा करवाने के लिए पहुंच रही है। सोमवार को 200 से अधिक छात्राओं ने फार्म भर कर जमा करवाए। कई छात्राओं ने फार्म लिए हैं, लेकिन अभी फार्म भरे नहीं गए हैं। बिना लेट फीस के 26 अगस्त तक छात्राएं दाखिला ले सकती हैं।
विज्ञापन

16 अगस्त को कॉलेज में पहली कट आफ मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। कॉलेज में छात्राओं के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने विशेष शिविर का भी आयोजन किया गया है। कॉलेज प्रशासन ने प्रावधान रखा है कि 18 या फिर इससे अधिक आयु की छात्रा को दाखिला वैक्सीन लगवाने के बाद ही मिलेगा। इसके लिए कालेज के अंदर ही वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। सोमवार को सैकड़ों छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed