{"_id":"61db28675bbf301153520664","slug":"monday-market-udhampur-news-jmu2515805175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने मंडे मार्केट पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने मंडे मार्केट पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने रविवार को आदेश जारी कर सोमवारी बाजार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ सभी दुकानदारों को भी नागा के दिन दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।
जिले में करीब दो सप्ताह से लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ हर सोमवार को लगने वाले सोमवारी बाजार में भीड़ भी बढ़ती जा रही है। उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को नागा के दिन पूरे बाजार को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके साथ अब सोमवारी बाजार पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
आदेश में कहा गया कि सोमवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। और, गोल मार्केट में लगने वाले सोमवारी बाजार पर भी प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी उधमपुर को इस आदेश को अमल में लाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।