{"_id":"6817c11cbe9448e5e10ba0b1","slug":"mla-mankotia-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122916-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिला आया वर्कर्स के समर्थन में उतरे विधायक मनकोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिला आया वर्कर्स के समर्थन में उतरे विधायक मनकोटिया
विज्ञापन
विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया।
उधमपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक चिनैनी बलवंत सिंह मनकोटिया ने नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए लोगों के साथ झूठे वादे किए लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों पर खरा नहीं उतर पाई। विधायक ने महिला आया वर्करों के समर्थन में उतर आए हैं।
मनकोटिया ने कहा हर साल आया वर्कर्स को न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत प्री प्राइमरी स्कूलों में कांट्रेक्चुअल बेस पर एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाता है, मगर इस बार एक वर्ष पूरा हो जाने पर अभी तक नई नियुक्ति नहीं हो पाई है। ना ही उन्हें आगे काम जारी रखने के लिए कोई निर्देश जारी किए गए हैं। इससे चनैनी विधानसभा क्षेत्र व जिला उधमपुर के साथ-साथ पूरे जम्मू कश्मीर में प्री प्राइमरी स्कूलों के छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
सरकार इस पर कोई संज्ञान नहीं ले पा रही। मनकोटिया ने एनसी-कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर सरकार एक हफ्ते में इन आया वर्कर्स को नियुक्त नहीं किया तो इसको लेकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।