फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Mischievous elements soot granddaughter on the picture of the councilor at the entrance

शरारती तत्वों ने प्रवेश द्वार पर पार्षद की तस्वीर पर पोती कालिख

विज्ञापन
Mischievous elements soot granddaughter on the picture of the councilor at the entrance
उधमपुर। वार्ड एक में बुधवार को पूर्व एमएलसी चुन्नी लाल खजूरिया को समर्पित जिस प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया था। उसपर लगी पार्षद प्रीति खजूरिया की तस्वीर पर वीरवार सुबह कालिख पुती हुई मिली है। पार्षद ने इसका रोष जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह काम शरारती तत्वों का है, जिन्हें वार्ड का विकास रास नहीं आ रहा है। फिलहाल उनकी तरफ से अभी इस मामले को लेकर कोई कारवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वार्ड को सुंदर बनाने के लिए सभी इंट्री प्वाइंट पर पांच प्रवेश द्वार बनवाए हैं और उन्हें समाजसेवियों को समर्पित किया गया है। शायद कुछ लोगों यह नाम रास नहीं आया है। इसका विरोध उन्होंने इस तरह से जताया है। ऐसे लोगों से उनकी अपील है कि विरोध करने का उनका तरीका सही नहीं है। इसलिए उन्हें ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed