{"_id":"630272d329507902e622c708","slug":"mela-udhampur-news-jmu2663975128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी में तीन दिवसीय सांकरी मेला कल से, तैयारियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी में तीन दिवसीय सांकरी मेला कल से, तैयारियां जारी
विज्ञापन
पंचैरी में सांकरी देव स्थान जहां पर चल रही मेला की तैयारियां
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। दो वर्ष बाद पंचैरी में सांकरी देव स्थान पर आयोजित होने वाले सांकरी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को मेले का शुभारंभ होगा। डीडीसी पंचैरी जसवीर सिंह ने रविवार को मौके पर पहुंचकर तैयारियों को जांचा और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
कोरोना संकट के कारण दो वर्ष तक सांकरी मेले का आयोजन नहीं किया जा सका। लेकिन, अब कोरोना से राहत मिलने के बाद भव्य मेला का आयोजन होगा। कुछ दिनों से मेला स्थल पर तैयारियां चल रही हैं। सांकरी देव स्थान पर झूले लगाए जा रहे हैं। स्टॉल की तैयारियां चल रही हैं। मेले में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। मेले में आयोजित होने वाला दंगल सबसे बड़ा आकर्षण होने वाला है।
मेला का शुभारंभ डीसी कृतिका ज्योत्सना करेंगी, और इसके समापन समारोह में पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय निवासी मेले में हिस्सा लेने से पहले सांकरी देव स्थान पर माथा टेकते हैं। फिर मेले का आनंद लेते हैं। रविवार को डीडीसी पंचैरी मौके पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। जहां कुछ कमी नजर आई, उसको सुधारने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अब इनको अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार शाम तक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

पंचैरी में सांकरी देव स्थान जहां पर चल रही मेला की तैयारियां- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन