फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   mela

जतरोन देवता के दरबार में हजारों लोगों ने टेका माथा

विज्ञापन
mela
पंचैरी में आयोजित मेले में हिस्सा लेते लोग - फोटो : UDHAMPUR
जतरोन देवता के दरबार में हजारों लोगों ने टेका माथा
विज्ञापन

दनोता पंचायत के बामत गांव में हुआ दो दिवसीय मेले का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी की पंचायत दनोता के गांव बामत में रविवार को बाबा जतरोन देवता मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर डीडीसी पंचैरी जसबीर सिंह मुख्यातिथि, जबकि तहसीलदार विपिन कुमार विशेष अतिथि थे।
कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद अब पंचैरी में मेलों का आयोजन होने लगा है। पिछले दिनों मोंगरी मेला लगा था। अब रविवार को जतरोन देवता मेला का आयोजन हुआ। सुबह डीडीसी व तहसीलदार ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों ने जतरोन देवता के मंदिर में माथा टेका और मेले का आनंद लिया। मेले में खाने पीने के सामान के साथ सजावट के सामान की स्टॉल लगाई गई थीं।
विज्ञापन

सुबह मेले में लोगों की संख्या कम थी। लेकिन, दिन बढ़ने के साथ लोगों की संख्या भी बढ़ती रही। शाम तक हजारों लोग मेले में पहुंच गए थे। मेले में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। साथ ही कई खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस दौरान विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में पूर्व विधायक पवन गुप्ता और बलवंत सिंह मनकोटिया भी पहुंचे थे।

पंचैरी में आयोजित मेले में हिस्सा लेते लोग

पंचैरी में आयोजित मेले में हिस्सा लेते लोग- फोटो : UDHAMPUR

पंचैरी में आयोजित मेले में हिस्सा लेते लोग

पंचैरी में आयोजित मेले में हिस्सा लेते लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed