{"_id":"624f32dcc4e9051c4656763f","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2573229145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी मेले में बिजली, पानी व चिकित्सा सुविधा हो दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी मेले में बिजली, पानी व चिकित्सा सुविधा हो दुरुस्त
विज्ञापन
बैणी संगम मेले को लेकर बैठक करते हुए:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कस्बे में वीरवार को बैसाखी मेले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें बैसाखी मेला कमेटी के सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में 14 अप्रैल को लगने वाले एक दिवसीय मेले में सुविधाएं देने पर चर्चा की गई। इसमें जल शक्ति विभाग को मेला स्थल पर पेयजल के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैठक में मौजूद थाना प्रभारी को सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त करने को कहा गया। क्योंकि, दो वर्ष बाद बैणी संगम में मेले का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में मेला स्थल पर लोगों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
वहीं, यातायात विभाग को यातायात दुरुस्त करने और स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस के साथ विभाग की एक टीम को मौके पर तैनात करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अन्य संबंधित विभागों को बिजली और बाई बैणी संगम सड़क की हालत में सुधार लाने को कहा। बैठक के बाद एसडीएम की अध्यक्षता में टीम ने मेला स्थल का जायजा भी लिया।