{"_id":"624f3209685f2d7d0c74af14","slug":"meeting-udhampur-news-jmu25732258","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं देगा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं देगा जिला प्रशासन
विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए उपायुक्त इंदु कंवल चिब की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई। इसमें वार्षिक यात्रा के संचालन के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने और समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान डीसी ने सभी अधिकारियों को यात्रा के निर्बाध संचालन के लिए सभी स्थानों पर आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि जिला प्रशासन पेयजल, स्वच्छता, बिजली, आवास, आदि मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था कर यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को यात्रियों की सुविधा के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात प्रबंधन और ठहरने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में हितधारकों को 360 डिग्री फीडबैक के साथ प्रमुख स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन प्रदर्शित करने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
डीसी ने लंगर आयोजकों से पर्यावरण को बचाने और शहर में प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने में मदद करने के लिए यात्रियों को भोजन परोसने के लिए पारंपरिक पत्तियों से बनी पत्तल व डूना का उपयोग करने पर जोर दिया। बैठक में अपर उपायुक्त मोहम्मद सैयद खान, मुख्य योजना अधिकारी मुदस्सिर याकूब जरगर, अपर पुलिस अधीक्षक अनवर-उल हक, आदि अधिकारी उपस्थित थे।