फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   meeting

जनकल्याणकारी कार्यों पर ध्यान देने पर दिया जोर

विज्ञापन
meeting
उधमपुर में यूक्रेन से लौटी अहीना राजपूत से मिलते तहसीलदार उधमपुर - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/मजालता। जिला केपेक्स के पीआरआई-घटक को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया की अध्यक्षता में ब्लॉक मुख्यालय खून में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने पंचायतों की ओर से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और ग्राम सभा की सामूहिक इच्छा के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक रूप से विकास कार्यों को शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने व्यावहारिक रूप से जन कल्याणकारी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही संबंधित विभागों से सार्वजनिक मुद्दों पर त्वरित प्रतिक्रिया और जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित कर कामकाज में सुधार करने का आह्वान किया। कहा कि अधिक योजना बनाना और अधिक खर्च करना और अंतत: जमीनी स्तर पर अंतर दिखाना सबसे बड़ा मंत्र है, जिसे संबंधित विभागों के पीआरआई, नोडल अधिकारियों की ओर से पालन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों और पंचायती राज संस्थाओं से यह सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया कि अच्छी गुणवत्ता का काम धरातल पर किया जाए, ताकि प्रधानमंत्री के हर घर को नल के संकल्प को हकीकत में धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने स्थानीय कोषागारों से विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में निर्धारित राशि के वितरण में अनावश्यक देरी से बचने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं ने खून से नारदी सड़क, खून ब्लॉक में कम वोल्टेज वाले इलाकों में विद्युतीकरण और वृद्धि की मांग, आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने धेम्मा से थियाल रोड, सनोट से गढ़ सामना बंज रोड, हमदाना से पंजिया रोड और पंजिया से नोकैन रोड पर गुणवत्ता नियंत्रण की जांच की भी मांग की। पंचायती राज संस्थाओं ने पंजियां नोकैन, पीएमजीएसवाई रोड पर अधिकारियों, ठेकेदार एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने क्षेत्र के लोगों की पेयजल आपूर्ति लाइनों को निलंबित कर दिया है।

डीडीसी उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से जनता की जरूरतों और मांगों के प्रति अधिक संवेदनशील होने का आह्वान किया। उन्होंने उन्हें जोश और उत्साह के साथ काम करने के लिए कहा, क्योंकि क्षेत्र के लोगों को पीआरआई, स्थानीय अधिकारियों से बहुत उम्मीदें हैं। बैठक में रोमेश गुप्ता, मोहन लाल, रमन खजूरिया, चैन सिंह, अशोक सिंह और सभी सरपंचों ने संबोधित किया और अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed