फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक का हुआ आयोजन

विज्ञापन
Meeting
उधमपुर में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद नेता व कार्यकर्ता - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें कई पूर्व मंत्रियों, विधायकों व नेताओं ने हिस्सा लेकर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। नेताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की, और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष पूरण चंद ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यों को घर घर ले जाने का आह्वान किया। जम्मू-कश्मीर का सुरक्षा परिदृश्य विषय पर पूर्व राज्य मंत्री पवन गुप्ता ने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद से जम्मू कश्मीर के हालात तेजी के साथ बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए खुल कर राशि भेज रहे हैं, जो पंक्ति में आखिरी व्यक्ति के जीवन सुधार के लिए सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री शक्ति राज परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाने को कहा। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में भाजपा के लिए सभी को दिन रात मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, रामनगर विस क्षेत्र से पूर्व विधायक रणबीर सिंह पठानिया, भाजपा जिला अध्यक्ष पूरण चंद, जिला विकास परिषद अध्यक्ष लाल चंद, उपाध्यक्ष जूही पठानिया, जिला महामंत्री कुलदीप सिंह, जीवन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, राकेश गुप्ता, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed