{"_id":"61aa5d7d6a2c940b7f011757","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2491201153","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन
उधमपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक करते डीआईजी व अन्य पुलिस अधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी चौधरी सुलेमान चौधरी ने उधमपुर में एक अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें एसएसपी सरगुन शुक्ला, एडिशनल एसपी अनवर उल हक व शाहिद नहिम, डीएसपी मुख्यालय साहिल महाजन, एसडीपीओ चिनैनी अहमद शफी, एसडीपीओ रामनगर भीष्म दुबे और जिले के सभी एसएचओ उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में दर्ज आपराधिक मामलों की पुलिस थानावार समीक्षा, जांच कार्यवाही, महिलाओं के खिलाफ अपराध, नशा तस्करों, गोवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई पर गहन चर्चा की गई। इसके अलावा अपराध समीक्षा बैठक में लापता व्यक्तियों, भगोड़ों का पता लगाने, चोरी और सेंधमारी के मामलों को सुलझाने और अदालती प्रक्रिया के परिपालन पर पुलिस थानों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों से उनके संबंधित थानों के अपराध परिदृश्य का फीडबैक लिया। सभी एसडीपीओ ने मामलों के अधिकतम निपटान को सुनिश्चित करने में प्राप्त प्रगति सहित अपने उपमंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। वहीं, एसएसपी उधमपुर सरगुन शुक्ला ने हाल के दिनों में जिला पुलिस उधमपुर की उपलब्धियों सहित सभी एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।