फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

छल्लां से उधमपुर और बट्टल से सांबा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की उठाई मांग

विज्ञापन
Meeting
उधमपुर के मजालता में बैठक करते भाजपा के पूर्व विधायक आरएस पठानिया - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/मजालता। भाजपा ने मजालता की पंचायत बट्टल में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणवीर सिंह पठानिया की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक में छल्लां से उधमपुर और बट्टल से सांबा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि उधमपुर से महानपुर तक यह धार रोड सबसे पुरानी पक्की सड़क है, जिसे क्षेत्र की रक्षा सड़क भी कहा जाता है। यह उधमपुर, रियासी, सांबा, जम्मू और कठुआ जिलों के क्षेत्रों की जीवन रेखा के रूप में कार्य करती है। छल्लां से महानपुर तक इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है, लेकिन उधमपुर से छल्लां तक इस सड़क के शेष हिस्से को भी राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित करने की आवश्यकता है। ताकि, यह जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के बीच एक अंतर संबंध के रूप में कार्य कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने आग्रह किया कि इन राजमार्गों पर ज्यादा से ज्यादा राज्य यातायात को भी मानसर मोड़ से बट्टल की तरफ लाने की आवश्यकता है। कहा कि उक्त राजमार्ग चार से पांच दशक पहले से घोषित राज्य राजमार्ग है। लेकिन, यह काफी समय से जर्जर अवस्था में था। अब इस परियोजना को सीआरएफ के तहत लिया गया है, जिससे सड़क की स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी इसे सभी मौसमों के अनुरूप बनाने की आवश्यकता है। जिससे सुरिंसर झीलों के साथ श्री पिंगला माता, चौंतरा माता और मनवाल में प्राचीन बाबर मंदिरों के तीर्थयात्रियों की सुगम आवाजाही की सुविधा में बढ़ावा होगा। पठानिया ने इन मांगों को भारतमाला योजना में प्राथमिक परियोजना घोषित करने का आह्वान किया। बैठक में जिला महासचिव कुलदीप सिंह, मंडल महासचिव शिव राम, मंडल उपाध्यक्ष मक्खन लाल, मंडल एससी अध्यक्ष अशोक कुमार व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed