{"_id":"6182d48b70b8ae5d3b42cbba","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2471802156","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालकों की बैठक आयोजित,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालकों की बैठक आयोजित,
विज्ञापन
उधमपुर में चुनाव करवाने कीमांग को लेकर बैठक करने के लिए एकजुट हुए टैक्सी चालक
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। टैक्सी चालकों ने बुधवार को टैक्सी स्टैंड में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें टैक्सी यूनियन उधमपुर के चुनाव करवाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान काफी संख्या में टैक्सी चालकों मौजूद रहे।
चालक जगमोहन सिंह, मंगल सिंह, आदि ने कहा कि टैक्सी यूनियन के पिछले चुनाव 2011 में आयोजित हुए थे। जिसके बाद यूनियन ने चुनाव नहीं कराए। जबकि, पहले हर साल चुनाव कराए जाते थे। इस टैक्सी स्टैंड पर करीब डेढ़ सौ टैक्सी हैं। जो हर महीने पांच सौ रुपये का चंदा यूनियन के नाम पर देते हैं। लेकिन, उन पैसों का कोई हिसाब नहीं बताया गया। इसलिए, नए सिरे से टैक्सी यूनियन के चुनाव कराना मुख्य मुद्दा है।
उन्होंने कहा कि हर साल टैक्सी चालक चुनाव कराने की मांग उठाते हैं। लेकिन, अब तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया। चेयरमैन से भी कई बार मांग की गई है, लेकिन उनकी तरफ से सिर्फ टालमटोल ही किया जाता रहा है। चालक ओम प्रकाश ने कहा कि जो कोई भी इस मामले में आवाज उठाता है तो उसे दबाने का प्रयास किया जाता है। अब भी सब चालक कुछ दिनों से यूनियन के चुनाव कराने के लिए दबाव बना रहे हैं, तो ऐसे में सभी की गाड़ियों को रोक दिया गया है। इसलिए, जल्द चुनाव कराएं, ताकि 11 सालों से यूनियन के पदों पर काबिज लोगों की तानाशाही खत्म हो सके।