फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Meeting

ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा को लेकर डीसी ने की बैठक

विज्ञापन
Meeting
उधमुपर। जिले में ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त इंदु कंवल चिंब एक बैठक की। इसमें बीडीसी अध्यक्ष बलवान सिंह, डीआईसी के जीएम, आईसीडीएस पीओ, सीएमओ, आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में सहायक श्रम आयुक्त प्रद्योत गुप्ता ने ई-श्रम पोर्टल के उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि केंद्र सरकार ने अगस्त 2021 में ई-श्रम पोर्टल के शुभारंभ के बाद से अब तक जिले में 8111 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण किया है। इस पर डीसी ने कहा कि सरकार के ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बेहतर परिपालन की सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण करेगा, साथ ही सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पूरा करने में भी सहायक होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस वर्ष दिसंबर से पहले निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को असंगठित कामगारों के लिए जिला और सीएससी स्तर पर नियमित पंजीकरण शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि लाभार्थियों को एक वर्ष के लिए दुर्घटना मृत्यु और पूर्ण दिव्यांगता के लिए दो लाख और आंशिक दिव्यांगता के लिए एक लाख रुपये पीएमएसबीवाई का लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मनरेगा श्रमिकों, फेरी वालों, ऑटो चालकों, आदि जैसे असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए उचित तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed