{"_id":"6a88a9eb6e7a8c5b6f0bed7d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-139577-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्मार्ट बाजारों के बढ़ते चलन से छोटे व्यापारियों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्मार्ट बाजारों के बढ़ते चलन से छोटे व्यापारियों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में लगातार खुल रहे स्मार्ट बाजारों को लेकर व्यापार मंडल ने चिंता जताई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छोटे दुकानदारों को हो रही परेशानियों और स्मार्ट बाजारों के संचालन को लेकर चर्चा की गई।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से इन बाजारों की पार्किंग, दस्तावेज और संचालन समय की जांच करने की मांग की। बैठक में मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि शहर अभी स्मार्ट नहीं हुआ, लेकिन यहां लगातार स्मार्ट बाजार खुलते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बाजारों के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है और इनके खुलने-बंद होने का भी कोई निर्धारित समय नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ बाजार सुबह पांच-छह बजे से लेकर रात करीब 12 बजे तक खुले रहते हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और छोटे दुकानदारों को परेशानी होती है। वहीं, कुछ बाजारों में तेज आवाज में स्पीकर चलाने की शिकायत भी की गई। उन्होंने बताया कि शहर में एक सामने स्कूल भी है और पूरे दिन स्पीकर चलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस संबंध में नगर निकाय को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। बरमानी ने कहा कि व्यापार मंडल की ओर से डीसी को ज्ञापन सौंपा गया है और इसकी प्रतियां संबंधित विभागों को भी दी जाएंगी। उन्होंने मांग की कि जिन बाजारों के पास पार्किंग या पूरे दस्तावेज नहीं हैं, उनकी जांच की जाए और इनके संचालन के लिए उचित समय निर्धारित किया जाए।
उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदार शहर के लोगों के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भी सहयोग करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्थानीय बाजारों से खरीदारी करें, ताकि छोटे व्यापारियों का कारोबार भी बना रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन छोटे व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्मार्ट बाजारों के संचालन को लेकर आवश्यक कदम उठाएगा।