{"_id":"617304cb16a89727b51d9e8c","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2463736183","type":"story","status":"publish","title_hn":"धैम्मा में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धैम्मा में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित,
विज्ञापन
धैम्मा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/मजालता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियों को लेकर धैम्मा (मजालता) में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रदेश प्रवक्ता रणवीर सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता ने 24 अक्टूबर को जम्मू में गृह मंत्री की निर्धारित रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी कैडरों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के लागू होने के बाद लोग इस यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि रैली को भव्य सफलता मिले।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अमित शाह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय के ऐतिहासिक फैसलों ने प्रदेश के लोगों के साथ सीधा तालमेल बिठाया है। भारत सबसे शालीन और सशक्त रूप से पीएम के बहुप्रतीक्षित लक्ष्य को लेकर सभी के लिए टीकाकरण और कोरोना मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है। बैठक में जिला महासचिव कुलदीप सिंह, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा सुरम चंद, मंडल प्रधान गोपाल सिंह, महासचिव शिवराम, मजालता मंडल के एससी अध्यक्ष अशोक कुमार के अलावा मक्खन लाल, विजय कुमार, सरपंच सुरिंदर सिंह व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।