{"_id":"616f0ed4af0c5008687c8304","slug":"meeting-udhampur-news-jmu2461414163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना लागू न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना लागू न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नेशनल ओल्ड पेंशन रेस्टोरेशन यूनाइटेड फ्रंट ने मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग को लेकर चर्चा की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई।
फ्रंट के प्रदेश उपप्रधान भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन कृष्णा पैलेस में हुआ। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 2010 से पुरानी पेंशन योजना को बंद कर नई पेंशन योजना लागू की गई है। इससे कर्मचारियों को किसी तरह का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों को कई सरकारी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। सेवानिवृत्त होने के बाद उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है।
इसलिए, उनकी मांग है कि केंद्र सरकार पुरानी पेंशन योजना को लेकर विचार करे और जल्द इसको लागू करे। उपप्रधान ने कहा कि अभी तो सभी कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग और परेशानी को रख रहे हैं। अगर सरकार ने जल्द मांग को पूरा कर राहत नहीं दी, तो आने वाले समय में हजारों कर्मचारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।