{"_id":"60afe8fb8ebc3e202716ff16","slug":"medicine-will-open-in-the-city-today-dairy-fruit-vegetable-and-grocery-shops-udhampur-news-jmu236113716","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज खुलेंगी दवा; डेयरी, फल-सब्जी, और किराना दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज खुलेंगी दवा; डेयरी, फल-सब्जी, और किराना दुकानें
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू के बीच वीरवार को नगर में दवा; डेयरी, फल-सब्जी, मटन चिकन और कृषि से संबंधित दुकानें खोली गईं। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने बाजारों में पहुंच कर खरीदारी की। किसान वर्ग को कोरोना कर्फ्यू में पहली दफा राहत मिली है। वहीं, शुक्रवार को दवा; डेयरी, फल-सब्जी और किराना की दुकानें खोली जाएंगी।
नगर में सुबह नौ से लेकर दोपहर तीन बजे तक एग्रीकल्चर-हार्टिकल्चर, मटन-चिकन की दुकानें खोलीं गईं। इसके अलावा सुबह सात से 10 बजे तक डेयरी, सुबह सात से 12 बजे तक फल-सब्जी और रोजाना की तरह दवा दुकानें दोपहर बाद तीन बजे तक खुली रहीं। एग्रीकल्चर और हार्टिकल्चर से संबधित दुकानों को खोलने की अुनमति मिलने से किसान वर्ग को काफी राहत मिली। ग्रामीण किसानों ने बाजारों में पहुंच कर खाद और बीज आदि की खरीदारी की। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी काफी संख्या में बाजार में पंहुचकर कोरोना नियमों का पालन करते हुए जरूरत का सामान खरीदा है। इस दौरान सिविल डिफेंस और पुलिस कर्मियों ने लोगों को कोविड एसओपी का पालन करने की हिदायत दी। दोपहर बाद तीन बजे समय पूरा होते ही पांबंदिया फिर से लागू कर दी गईं। सलाथिया चौक और सैलां तालाब इलाके में तारबंदी कर सख्ती बढ़ा दी गई। गौरतलब है कि कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद रखा जा रहा है।
आज शहर में इस समय पर खुलेंगी दुकानें
कोरोना कर्फ्यू के बीच जारी आदेशों के अनुसार शुक्रवार को भी दुकानें खोली जाएंगी। इनमें दवा और ग्रासरी दुकानें सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक, फल-सब्जी सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक और डेयरी उत्पाद सुबह सात से नौ बजे क खरीदें जा सकेंगे।