फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MCC in next round due to Adil's all round performance

आदिल के हरफनमौला प्रदर्शन से एमसीसी अगले दौर में

विज्ञापन
MCC in next round due to Adil's all round performance
कटड़ा। धर्मनगरी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को पहली दो लाख इनामी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। इसका शुभारंभ उप राज्यपाल के सलाहकार फारूख खान ने किया। पहला मुकाबला भद्रवाह के मसूद क्रिकेट क्लब (एमसीसी) और जम्मू के विशाल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें एमसीसी ने 97 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आदिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मसूद क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने टास जीत कर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 207 रन बनाए और विपक्षी टीम को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य रखा। इसमें एमसीसी के आदिल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते मात्र 13 गेंद में 34 रन की पारी खेली। वहीं, फरहाव ने 45 गेंद में 65 और अविद ने भी 22 गेंद में 42 रन की विस्फोटक पारी खेली। लक्ष्य का हासिल करने उतरी जम्मू की विशाल क्रिकेट क्लब (वीसीसी) की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। वीसीसी की ओर से सर्वाधित रोहन ने 28 रन बनाए। वहीं, एमसीसी के आदिल ने तीन ओवर में तीन विकेट हासिल किए। विस्फोटक 34 रन की पारी खेलने सहित तीन विकेट हासिल करने पर उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। पहले मुकाबले में देव करण सिंह व अशफाक मलिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। तीसरे अंपायर के रूप में बलवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सलाहकार ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
धर्मनगरी में पहली केपीएल 20-20 प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। इसका शुभारंभ उप राज्यपाल के सलाहकार फारूख खान ने किया। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए बैलून छोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीआईजी सुजीत सिंह, आयुक्त अजय कुमार, श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार, एसएसपी रश्मि वजीर, एसएसपी रेलवे सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। सनद रहे कि प्रतियोगिता के विजेता को दो लाख और उपविजेता एक लाख रुपये की नकद राशि सहित ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हर मैच के बेहतरीन खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम बनाने का होगा प्रयास
उप राज्यपाल के सलाहकार फारूख खान ने कहा कि युवाओं के खेलों के प्रति रुझान को देखते हुए श्राइन बोर्ड के सहयोग से इंडोर स्टेडियम स्थापित करने का प्रयास होगा। इसके लिए जल्द ही बोर्ड से बात की जाएगी। तब तक मौजूदा स्टेडियम में अन्य खेलों को भी शामिल करने का बोर्ड आग्रह किया जाएगा। प्रयास जारी हैं कि पंचायत स्तर पर भी युवाओं को खेलों के साधन मुहैया करवाए जाएं। कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने पहली केपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोयन कर क्षमता प्रदर्शित की है। सरकार की कोशिश रहेगी कि ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जाए।
पुलिस बैंड व पंजाबी नृत्य ने समा बांदा
केपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को धूमधाम से आगाज हुआ है। शुभारंभ अवसर पर पुलिस बैंड और पंजाबी नृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed