फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MBBS first session in udhampur

Udhampur News: जीएमसी उधमपर में एमबीबीएस का पहला सत्र अगले माह से

Sat, 24 Jun 2023 11:46 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 24 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
MBBS first session in udhampur
उधमपुर। नीट का परिणाम निकलने के बाद जीएमसी उधमपुर में मेकशिफ्ट प्रबंधन के जरिये एमबीबीएस का पहला सत्र शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिक्षण स्टॉफ की नियुक्ति की जा रही है और कुछ सप्ताह बाद उपकरण पहुंचना भी शुरू हो जाएंगे। 200 बिस्तर की इमारत का काम तेजी से जारी है। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) की टीम जीएमसी उधमपुर का दौरा कर लिया है और अब नीट की टीम ने निरीक्षण करना है।
विज्ञापन

जीएमसी उधमपुर को मेकशिफ्ट प्रबंधन के जरिए शुरू करने के लिए कुछ माह से तेज गति से काम जारी है। पहले बैच को मान्यता देने के लिए जीएमसी उधमपुर प्रशासन की ओर से जम्मू विश्वविद्यालय की टीम को कुछ सप्ताह पहले भेजा गया था। यह टीम तैयारियों को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट दिखी और रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। एक दौरा केंद्र की टीम ने भी करना है। नीट का परीक्षा परिणाम निकलने के बाद पहला सत्र शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जीएमसी प्रिंसिपल ने बताया कि संभावना है कि जुलाई के मध्य या अंत में एमबीबीएस का पहला सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


---------------------
75 से अधिक स्टाॅफ की हो चुकी है नियुक्ति
करीब चार माह से जीएमसी उधमपुर में स्टाॅफ नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। अभी तक 30 से अधिक फैक्लटी, 20 से अधिक रजिस्ट्रार और 20 से अधिक अन्य स्टाॅफ नियुक्त किया जा चुका है। स्टाॅफ ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे अस्पताल में सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
एएनएमटी स्कूल की इमारत में बैठेगा पहला सत्र
2020 में कोरोना संकट सामने आने के बाद योजना पर आगे का काम धीमा पड़ गया। बैली में चयनित जमीन पर समय पर काम शुरू होने पर 2022 में निर्णय लिया गया था कि पहला बैच जिला अस्पताल में ही शुरू किया जाएगा। जनवरी 2023 में जिला अस्पताल के पार्क में 200 बेड की इमारत का काम भी शुरू किया गया था। साथ ही एएनएमटी स्कूल की इमारत में कुछ बदलाव कर पहला सत्र शुरू करने का काम जारी है।

----------------------
मेडिकल कॉलेज के लिए 325 करोड़ रुपये मंजूर
उधमपुर के मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार ने 2019 में ही 325 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि से कॉलेज की इमारत के साथ ही सुविधाएं मुहैया की जानी हैं।
-------------------------
पहला सत्र शुरू करने की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। इसकी निगरानी यूटी और जिला प्रशासन कर रहा है। जम्मू विश्वविद्यालय की टीम निरीक्षण कर चुकी है। उपकरण पहुंचाने के लिए मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस माह के अंत तक ज्यादातर सामान पहुंच जाएगा। उम्मीद है कि जुलाई के मध्य में पहला सत्र शुरू हो जाएगा।
- डाॅ. मृत्युंजय प्रिंसिपल, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed