{"_id":"6807f1d1a1d462543d0686f2","slug":"mata-vaishno-devi-yatra-katra-news-c-10-agr1006-595487-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मां के दर्शन अब सुलभ, श्रद्धालुओं की भीड़ घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मां के दर्शन अब सुलभ, श्रद्धालुओं की भीड़ घटी
विज्ञापन
भवन मार्ग पर मां के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु
हाथों में झंडे लेकर भवन की ओर प्रस्थान करते रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में इन दिनों मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वीकेंड (सप्ताहांत) के बाद भारी गिरावट आई है। हालांकि, मौसम अनुकूल रहा और दिनभर धूप खिली रही। सुबह-शाम हल्की ठंड के बावजूद, शाम सात बजे तक करीब 24 हजार श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए, हाथों में झंडे लेकर भवन की ओर प्रस्थान करते देखे गए।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कटड़ा से सांझी छत्त तक हेलिकॉप्टर सेवा निर्बाध रूप से जारी रही। इसके अलावा, अर्द्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार और भवन से भैरों घाटी तक रोपवे सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रही।
धर्मनगरी में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट देखी जा रही है, जिसके चलते दर्शनार्थियों को मां के दर्शन करने में कोई भीड़भाड़ नहीं हो रही है। पंजीकरण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को 26 हजार 500 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाकर प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगाई। वहीं, मंगलवार को शाम सात बजे तक लगभग 24 हजार भक्तों ने पंजीकरण कराकर अपना आरएफआईडी कार्ड प्राप्त किया और भवन की ओर रवाना हो गए, जबकि पंजीकरण कक्ष के बंद होने में अभी तीन घंटे शेष थे।
विज्ञापन
भवन में ठंड के कारण, दर्शन करने के बाद श्रद्धालु तुरंत कटड़ा लौट रहे हैं। हालांकि, कटड़ा से सांझी छत्त के बीच हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार और रोपवे सेवा लगातार चलती रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
इन दिनों वीकेंड (सप्ताहांत) को छोड़कर श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वीकेंड के दिनों में आसपास के राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे वीकेंड समाप्त होता है, श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आने लगती है।
इस बीच, मौसम ने भी श्रद्धालुओं का साथ दिया और दिनभर साफ आसमान रहा। सुबह से शाम तक धूप खिली रही, जिससे यात्रा करने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।