{"_id":"56f04e374f1c1bed1bf14d24","slug":"massive-damage-to-power-infrastructure","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ढांचे को भारी क्षति दर्जनों गांवों में बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ढांचे को भारी क्षति दर्जनों गांवों में बिजली ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rain havoc
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश और तेज हवा के कारण जिले के कई इलाकों में बिजली ढांचा को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। सबसे ज्यादा बटोत इलाके में ढांचा प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बटोत डाकबंगला के पास बिजली की ट्रांसमिशन लाइन और खंभे गिर चुके हैं, जिसके कारण बटोत का प्रिंगला, अमर चश्मा, कोठरी, बरथल, चकवा, नढवाल, बंडेरा सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इस ट्रांसमिशन लाइन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हबीब चौधरी ने बताया कि खराब मौसम के कारण ध्वस्त हुए लाइन के कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन
करीब एक किलोमीटर तक की लाइन को ठीक करने का काम चल रहा है। वहीं बनिहाल तहसील अंतर्गत पड़ने वाले महोमंगल, खरी, त्रिगाम, उखड़ाल, पोगल, परिस्तान के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति ठप है। जिला मुख्यालय रामबन में सोमवार दोपहर बार तेज हवा के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन