फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Martyr JCO Sukhdev Singh's funeral with national honor

राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ शहीद जेसीओ सुखदेव सिंह का अंतिम संस्कार,

विज्ञापन
Martyr JCO Sukhdev Singh's funeral with national honor
शहीद जेसीओ सुबेदार सुखदेव सिंह को सलामी देते सुरक्षा बलों के जवान।
मजालता। एलओसी पर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद जेसीओ सुखदेव सिंह को सैन्य सम्मान के साथ हजारों लोगों ने पयूनी गांव में अंतिम विदाई दी। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे शहीद की अंत्येष्टि में पयूनी समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इससे पूर्व शहीद सुखदेव की अंतिम यात्रा में पहुंचे लोगों ने शहीद सुखदेव अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पूरा क्षेत्र इन नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इससे पूर्व शहीद की पार्थिव देह को नौशेरा से उधमपुर लाया गया, जहां से सैन्य वाहन में तिरंगे में लिपटे शहीद सुखदेव को मजालता तहसील स्थित उनके पैतृक गांव पयूनी ले जाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोग शहीद के अंतिम दर्शन को उड़ आए थे। परिवार सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणाें की आखें भी नम थीं। शहीद की अंत्येष्टि में विभिन्न संगठनों के नेता और प्रतिनिधि पहुंचे। शहीद सूबेदार सुखदेव सिंह को शाम साढे़ छह बजे के करीब पयूनी स्थित शमशान घाट पर उनके आठ वर्षीय पुत्र तन्मय बंद्राल ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनके रिश्तेदारों के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व विधायक हर्ष देव सिंह, पूर्व विधायक रणवीर सिंह पठानिया, तहसील प्रशासन के अधिकारी, एसएचओ तथा भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

शहीद जेसीओ सुबेदार सुखदेव सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान आठ वर्षीय पुत्र तन्वय बंद्राल का संभाल?

शहीद जेसीओ सुबेदार सुखदेव सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान आठ वर्षीय पुत्र तन्वय बंद्राल का संभाल?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed