{"_id":"60d22d248ebc3e33471b3673","slug":"markets-buzzing-with-customers-from-morning-till-evening-udhampur-news-jmu2378942127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम तक ग्राहकों से गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम तक ग्राहकों से गुलजार रहे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोविड पाबंदियां हटने के बाद से नगर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को दूूसरे दिन भी सुबह से लेकर शाम तक नगर के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। नगर में आए लोग विभिन्न दुकानों पर खरीददारी करने में व्यस्त रहे। विशेषतौर पर कपड़े, रेडीमेड गारमेंटस, हार्डवेयर स्टोर, मेडिसिन, वर्तन, मन्यारी, पंसारी, व किराना आदि की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या अधिक रही।
फल-सब्जियों के कारोबारी भी ग्राहकों की आमद में खुश नजर आए। गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच बाजारों में दुकानों को खोलने को लेकर लगभग दो महीने तक पाबदियां लगाई गई थी। वहीं कोरोना संक्रमण का असर कम होने के बाद अब सोमवार से बाजारों में सभी दुकानों को सुबह सात से शात बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसके पहले दिन सोमवार को जहां बाजारों में लोगों की काफी भीड उमडी थी वहीं इसके दुसरे दिन ग्राहकों की संख्या में और भी अधिक उछाल देखने को मिला। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों की संख्या भी अधिक रही। इससे कारोबारी वर्ग भी काफी खुश नजर आ रहा है। हालांकि नगर में आने वाले लोगों की ओर से सामाजिक दूरी जैसे कोरोना नियमों की अनदेखी करना चिंता को बढाने वाला है।
प्रशासनिक अपील के बावजूद नगर में आने वाले अधिकतर लोग इन कोरोना नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहें हैं। मंगलवार को भी नगर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थानों पर लोग भीड़ का हिस्सा बनकर खरीददारी करते नजर आए। जहां सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे कोरोना नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई।