फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Market will Closed

Udhampur News: ग्रीष्मकालीन अवकाश में 20 से 23 तक बंद रहेेगा शहर का बाजार

विज्ञापन
Market will Closed
उधमपुर शहर का मुख्य बाजार। 
-व्यापार मंडल की बैठक में ऑल ट्रेड कारोबारियों ने एकमत से किया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार शहर के दुकानदारों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए 20 से 23 जून तक पूरा बाजार बंद रखने का निर्णय किया है। कारोबारियों का कहना है कि गर्मी के कारण बाजारों में ग्राहकों की आमद काफी कम रह गई है।
उनका कहना है कि शादियों का सीजन भी बंद है जिसके चलते धंधा मंदा चल रहा है। इसलिए कारोबारियों ने निर्णय किया है कि रोटेशन वाइज दुकानें बंद रखने के बजाय इस बार सभी एक साथ गर्मी की छुटि्टयों के लिए अपना कामकाज बंद रखेंगे। इससे ग्राहकों को भी अधिक दिनों के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चार दिन बाद एक साथ सभी दुकानें दोबारा से खुल जाएंगी।
विज्ञापन

दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़ा कारोबारी, मोबाइल सेल एंड रिपेयरिंग, किराना, इलेक्ट्राॅनिक्स, सब्जी मंडी, फुटवियर एसोसिएशन और होलसेल कारोबारियों के अलावा सभी ट्रेड की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर रोटेशन वाइज दो चरण में होंगे बंद
गर्मी की छुटि्टयों के बावजूद शहर में दवा की दुकानें पूरी तरह से बंद नहीं रहेंगी। यह दो चरण में बारी-बारी से बंद की जाएंगी। पहले चरण में दुकानदार 15 से 18 जून तक अपनी दुकानें बंद रखेंगे तथा दूसरे में दवा विक्रेता 19 से 22 जूनतक दुकानें बंद रखेंगे।

प्रशासन से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने की अपील
दुकानदारों ने छुटि्टयों के दौरान दुकानों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से कड़ी व्यवस्था करने की अपील की है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा है कि छुटि्टयों के लिए एक साथ पूरा बाजार बंद रहने से चोरियों का डर भी बना रहेगा। इसलिए पुलिस प्रशासन से इससे बचाव के लिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने का आग्रह किया गया।
दुकान खोली तो होगा जुर्माना
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अगर किसी कारोबारी ने दुकान खोली तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना सभी ट्रेड एसोसिएशनों की तरफ से अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इसमें पांच हजार से लेकर 51 हजार रुपये

तक का जुर्माना शामिल है। इसके अलावा उल्लंघनकर्ता को संगठन से बहिष्कृत करने पर भी विचार किया जाएगा।
----------------------------------------------------
कोट...
इस बार व्यापार मंडल के बैनर तले हुई ट्रेड एसोसिएशन की बैठक में सभी की सहमति से निर्णय किया गया है कि सभी एक साथ दुकानों को बंद रखेंगे। सिर्फ दवा विक्रेता दो चरण में दुकानें बंद रखेंगे। सभी से अपील है कि निर्धारित तिथियों में अपनी दुकानें बंद रखें।
-जितेंद्र बरमानी, अध्यक्ष व्यापार मंडल, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article