फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   market

किसान से लेकर दुकान तक फल व सब्जी पहुंचाने में जुटा कृषि विभाग

विज्ञापन
market
उधमपुर। जिले में कृषि विभाग ने किसानों को मार्केटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए सीधे किसान से दुकान तक योजना पर काम शुरू कर दिया है। विभाग ने कार्यालय में एक कांप्लेक्स तैयार किया है, जिसमें किसान सब्जी की फसल को पहुंचा सकेंगे और विभाग इस सब्जी को बेचने में मदद करेगा। इससे किसानों को फसल के अच्छे दाम मिलेंगे, और आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

उधमपुर के चिनैनी, कावा और बरेड़िया में तैयार होने वाली सब्जी की बहुत मांग होती है। किसान अपनी सब्जी को बिचौलिए को बेचते हैं, जोकि कमाई का बड़ा हिस्सा खुद रख लेता है, और किसानों को फसल के सही दाम नहीं मिल पाते। लेकिन, अब इसमें कृषि विभाग किसानों की मदद करेगा। विभाग ने अपने कार्यालय में एक कांप्लेक्स तैयार किया है, जिसमें किसान सीधे अपनी सब्जी बेच सकेगा। इसमें अब बिचौलिए की कोई जरूरत नहीं होगी। इस सब्जी को आगे बेचने के लिए मार्केटिंग प्लेटफॉर्म विभाग उपलब्ध करवाएगा। किसान प्रतिदिन अपनी सब्जी को लेकर कृषि विभाग के कार्यालय में आएंगे और आगे का काम विभाग की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन

------
समूह बनाकर काम करेंगे किसान
सब्जी को बेचने के लिए किसान समूह बनाकर काम करेंगे। समूह का एक नेता चुना जाएगा। यह नेता ही सब्जी को कृषि विभाग के कार्यालय तक लाने का काम करेगा, और सब्जी को बेचने में सहयोग करेगा। इस सब्जी को विभाग विक्रेताओं को बेचेगा। इससे पहले जो पैसा बिचौलिए को दिया जाता था। वह देने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। लोगों को भी सस्ते दामों पर कार्बनिक फल व सब्जी उपलब्ध करवाने का प्रयास है। अगर किसी किसान के पास वाहन की सुविधा नहीं है तो उसको रेफ्रीजरेटर वैन उपलब्ध करवाई जाएगी। अगर कोई किसान जम्मू में अपनी सब्जी बेचना चाहता है तो इसमें भी मदद की जाएगी। किसानों को अपनी सब्जी को बिचौलियों तक पहुंचाने की जरूरत नहीं होगी। कृषि विभाग उनकी सब्जी को सीधा दुकान तक पहुंचाएगा।
- एससी शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed