{"_id":"61ec50c960a96501cb73249a","slug":"market-close-udhampur-news-jmu2524227124","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में रविवार और सोमवार को पूरी तरह से बंद रहेगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में रविवार और सोमवार को पूरी तरह से बंद रहेगी दुकानें
विज्ञापन
उधमपुर: रविवार वाह सोमवार को बाजार बंद की जानकारी देते बापार मंडल के प्रधान.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में रविवार और सोमवार को दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। व्यापार मंडल ने प्रशासन से बात कर शनिवार को इसका एलान किया। इस दौरान केवल दूध, दवाई, फल व सब्जी की दुकानें ही खोली जाएंगी।
सरकार ने शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक गैर जरूरी आवाजाही पर रोक लगाई गई है। हालांकि, आदेश में दुकानों को खोलने व बंद रखने को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। इसको लेकर दुकानदारों व प्रशासन के बीच भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उधमपुर के व्यापार मंडल ने शुक्रवार दोपहर दो बजे व शनिवार को दुकानों को बंद रखने से इंकार कर दिया। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी थी।
शाम को व्यापार मंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रविवार व सोमवार को दुकानों को बंद रखने पर सहमति बना दी। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बताया कि उधमपुर शहर व साथ लगते इलाकों में रविवार और सोमवार को एक तरह से सप्ताहांत पाबंदियां रहेंगी। बाजार में केवल दूध, दवाई, फल व सब्जी की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। दूध की दुकानें केवल सुबह 11 बजे तक ही खुलेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन की तरफ से जो पाबंदियां लगाई जाएंगी, उनमें व्यापार मंडल पूरा सहयोग करेगा।