फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Manav Uthan Samiti, Government Central School, Tree Plantation

Udhampur News: मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों ने लगाए 60 पौधे

विज्ञापन
Manav Uthan Samiti, Government Central School, Tree Plantation
उधमपुर। शहर के सेंट्रल मिडिल स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाते मानव उत्थान सेवा समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की उधमपुर शाखा के सदस्यों ने शुक्रवार को शहर के सरकारी सेंट्रल मिडिल स्कूल के प्रागंण और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में विभिन्न किस्मों के लगभग 60 पौधे रोपित किए।
सदस्यों ने बताया कि सद्गुरु सतपाल महाराज के दिशा-निर्देशन में समिति की तरफ से देश भर में चलाए गए पौधरोपण अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंट्रल मिडिल स्कूल के प्रागंण में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष लाल चंद ने रामनगर वन के जिला पार्षद मूलराज, मां राजराजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा शमां बाई, महात्मा त्रिपुरा बाई और महात्मा संयमी बाई की उपस्थिति में बेहड़ का पौधा लगाया। तत्पश्चात सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर की देखरेख में पौधे रोपित किए। दोनों मेहमानों की अगुवाई में सदस्यों अर्जन, आंवला, बेहड़, सफेदा, हार शृंगार, सुखचैन इत्यादि विभिन्न किस्मों के लगभग 60 पौधे लगाए।
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद ने बताया कि समिति ने देश भर में एक लाख से अधिक संख्या में पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस अभियान में भाग लेने वालों में मानव सेवा दल के प्रांतपाल सूरम चंद थापा, मंडल प्रमुख जोगेन्द्र कुमार, जिला प्रमुख देव राज दाया, राज्य सहायक सचिव नारायण ठाकुर, जगदेव चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed