{"_id":"67bcc3df619b2772c20fb69b","slug":"mahashivratri-programs-will-start-with-kanwar-yatra-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-120756-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महाशिवरात्रि के कार्यक्रम कांवड़ यात्रा के साथ होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महाशिवरात्रि के कार्यक्रम कांवड़ यात्रा के साथ होंगे शुरू
Tue, 25 Feb 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी शिव नगरी में मंगलवार से महाशिवरात्रि के पावन कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सुबह कांवड़ यात्रा चिनैनी के छोटा अमरनाथ गुफा पहुंचेगी, जिसके बाद दोपहर में त्रिशूल यात्रा निकाली जाएगी।
मंगलवार रात को विशाल भंडारे के साथ जागरण आयोजित किया जाएगा, जो बुधवार सुबह तक चलेगा। छोटा अमरनाथ गुफा के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि 25 फरवरी से महाशिवरात्रि के कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसमें कांवड़ यात्रा के अलावा, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से त्रिशूल यात्रा छोटा अमरनाथ गुफा तक निकाली जाएगी। बुधवार को छोटा अमरनाथ गुफा में दिनभर विशाल भंडारा व चार प्रहर की पूजा होगी।
चिनैनी के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, सुद्धमहादेव, मानतलाई, गौरीकुंड, वैणी संगम, दोशाला मंदिर, बाबा बूढ़ा केदारनाथ, कुद के प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी भव्य भंडारे और विशेष पूजन का आयोजन किया जाएगा। संवाद