फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Maharaja Hari Singh's 126th birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गई महाराजा हरि सिंह की 126वीं जयंती

विज्ञापन
Maharaja Hari Singh's 126th birth anniversary celebrated with pomp
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की 126वीं जयंती जिलेभर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन कर महाराजा को श्रद्धासुमन अर्पित कर सामाजिक सुधार के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

डोगरा क्रांति दल की ओर से प्रधान एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में जखैनी चौक से एक बाइक रैली निकाल महाराजा हरि सिंह की जयंती मनाई गई। इसमें काफी संख्या में युवाओं ने महाराजा हरि सिंह अमर रहे के नारे लगाए। जखैनी से शुरू हुई बाइक रैली हाईवे से होते हुए संगूर चौक, गोल मेला, धार रोड, कल्लर, वीनस चौक, सलाथिया चौक से गुजरी। बलबंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि महाराजा हरि सिंह लोकप्रिय शासक थे। जम्मू के लोग काफी समय से जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग उठाते आए हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

लोक विकास दल की ओर से प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया के नेतृत्व में नगर के सलाथिया चौक पर कार्यक्रम हुआ। इसमें महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, आतिशबाजी के साथ ही मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया। विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि मुस्लिम बहुल राज्य होने के बावजूद महाराजा हरि सिंह ने प्रदेश में आपसी भाईचारे और प्रेम की मिसाल कायम की थी। हर भेदभाव को मिटाकर विकास पर जोर दिया था। हर तबके की बेहतरी के लिए कई कार्य किए। उन्होंने ही सर्वप्रथम भारत के साथ जम्मू-कश्मीर का विलय किया था। इसलिए जल्द प्रदेश में उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम उधमपुर की तरफ से प्रधान अश्व सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा हरि सिंह की जयंती मनाई गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। आंबेडकर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आंबेडकर चौक पर कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को हलवा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed