फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maha shivratri news

Udhampur News: शिव मंदिर चीगली चोरी में वार्षिक भंडारा आठ को

विज्ञापन
maha shivratri news
रामनगर। महाशिवरात्रि के एक सप्ताह पहले वार्ड-एक चीगली चोरी शिव मंदिर में आठ फरवरी को वार्षिक भंडारा होगा। मंदिर कमेटी के संयोजक जोगिंदर बंगाथिया ने बताया कि इस वर्ष भी भंडारा करवाया जा रहा है। इससे पहले सुबह छह बजे मंदिर परिसर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह दस बजे हवन होगा, फिर कन्या पूजन करने के उपरांत दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा शुरू किया जाएगा। बंगाथिया ने लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
विज्ञापन



शिवखोड़ी में महाशिवरात्रि पर तीन दिन लगेगा लंगर
रियासी। श्री शिवशक्ति मंडली श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में महाशिवरात्रि पर इस बार भी तीन दिवसीय लंगर लगाएगी। मंडली के सदस्य बिट्टू गंडोत्रा, सुदेश कुमार, सुरिंदर खजूरिया, राजू पंडोत्रा, अजय पंडोह, संजय केसर, सुरेश शर्मा आदि ने बताया कि लंगर सेवा शनिवार 14 फरवरी से शुरू होगी जो सोमवार तक जारी रहेगी। लंगर प्राचीन व प्राकृतिक बावली पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


साईं नाथ मंदिर देविका में भंडारा लगाया
उधमपुर। देविका घाट पर स्थित साईं नाथ मंदिर में साप्ताहिक भंडारा करवाया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू किया गया, जो शाम चार बजे तक जारी रहा। महंत मंगल दास ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से साढ़े तीन दशक से भी अधिक समय से लंगर की सेवा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed