फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Machinery is not able to reach the village due to lack of road, how to lift hundreds of tons of debris

सड़क न होने से गांव तक नहीं पहुंच पा रही मशीनरी, कैसे उठाएंगे सैकड़ों टन मलबा

विज्ञापन
Machinery is not able to reach the village due to lack of road, how to lift hundreds of tons of debris
किश्तवाड़। दच्छन और पाडर में बादल फटने के बाद होंजड़ गांव के 19 मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं। रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया है पर सड़क न होने के कारण खोदाई के लिए मशीनरी नहीं पहुंच पा रही है। सभी टीमें हाथ से पेड़, पत्थर और लकड़ियां उठाने को मजबूर हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि पांच किलोमीटर तक फैले सैकड़ों टन मलबे को हाथों कैसे और कितने दिनों तक हटाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नालों में तेज बहाव के साथ काफी मात्रा में मलबा भी आया है। आशंका है कि लापता लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, लेकिन मलबा बिना मशीनरी हटाना संभव नहीं है। गांव तक पहुंचने के लिए सड़क से करीब सात किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। पूरा रास्ता पहाड़ी से होकर ही गुजरता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed