फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   MaaVaishno's faith in Corona is heavy

कोरोना पर मां वैष्णो की आस्था भारी

विज्ञापन
MaaVaishno's faith in Corona is heavy
कटड़ा। चैत्र नवरात्र पर देश दुनिया सहित धर्मनगरी महामाई की आराधना में लीन है। कोरोना संकट को दरकिनार कर भक्त नियमों का पालन करते हुए मां के दरबार में निरंतर हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, शतचंडी महायज्ञ के मंत्रोच्चारण की ध्वनि से त्रिकुटा पर्वत सहित यात्रा मार्ग मातामय हो गया है। शाम छह बजे तक आठ हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

मंगलवार को अष्टमी के दिन सुबह की अटका आरती के बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भेंटों से भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। वहीं, शाम को लखविंदर सिंह लक्खा ने भक्तों को थिरकने पर मजबूर किया है। सुबह के समय अटका आरती के बाद अनूप जलोटा ने जैसे हे शारदे मां, अंग यान से हमें तार दे मां, सारा संसार दुख्यारा खड़ा है मां... आदि भेंटें प्रस्तुत की तो भक्त के कदम थम गए और मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु आस्था में डूब गए। शाम को लखविंदर लक्खा के भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना गया।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम छह बजे तक करीब आठ हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कटड़ा रेलवे स्टेशन, हैलिपैड, दर्शनी ड़्योड़ी, ताराकोट मार्ग पर जगह-जगह कोविड जांच के बाद ही भक्तों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर का प्रयोग कर भक्त जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। बस अड्डे पर भी शतचंडी महायज्ञ जारी हैं, जहां कस्बावासियों सहित श्रद्धालु आहुतियां डाल कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed