फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

बादल और धुंध के कारण चौपर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
maa vashno devi
भवन की और प्रस्थान करते यात्री - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सोमवार को मौसम काफी हद तक सुधारा रहा। लेकिन, त्रिकुटा पहाड़ियों पर बादल व धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन

दो दिनों में हो रही तेज बारिश के बाद सोमवार को मौसम सुखद रहा। इसलिए, माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले यात्रियों के लिए हिमकोटि मार्ग पर बैटरी कार सेवा और माता के भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे सेवा बहाल रही। हालांकि, कस्बे में दिन भर बादल छाए रहे और पहाड़ों पर धुंध भी रही, तो आधार शिविर कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रहने के कारण ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्रियों को निराशा हुई। काफी देर इंतजार करने के बाद वृद्ध लोगों को पालकी व घोड़े का सहारा लेकर भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 27110 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया। वहीं, सोमवार को शाम सात बजे तक 18 हजार से अधिक भक्त अपना पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed