{"_id":"62b4adca178e51653c2e25d7","slug":"maa-vashno-devi-katra-news-jmu2625409155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम साफ होने पर खुला अर्धकुवारी से पैदल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शनी ड़योडि में भवन की ओर जाते यात्री व भवन में दर्शनों के लिए आगे बढते यात्री
- फोटो : KATRA
Link Copied
कटड़ा। देशभर में अग्निपथ योजना के विरोध के कारण रेलगाड़ियां रद्द हो रही हैं, इसलिए माता के दर्शन करने आने वाले भक्तों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। वीरवार को शाम सात बजे तक करीब 25 हजार भक्त मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 34661 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगाई। वहीं, वीरवार शाम सात बजे तक 25407 यात्री अपना पंजीकरण करवा कर भवन के ओर प्रस्थान कर चुके थे। इसके अलावा वीरवार को मौसम साफ रहने पर हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व रेेपवे सेवा दिनभर भक्तों के लिए जारी रही।
विज्ञापन
बुधवार को अर्धकुवारी से भवन के लिए मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की संभावना के कारण पैदल आवाजाही बंद रखी गई थी, और बैटरी कार सेवा चल रही थी। हालांकि, पैदल यात्रियों को पुराने मार्ग से आवाजाही करने पर कोई रोक टोक नहीं थी। जबकि, वीरवार को अर्धकुवारी मार्ग भी यात्रियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।