{"_id":"62508453bc2b7e0bb8182231","slug":"maa-vashno-devi-katra-news-jmu257400879","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताहांत में बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताहांत में बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की संख्या
विज्ञापन
13 अर्दकुवारी मंदिर का चित्र 14,15,16 भवन में की गई सजावट व आराम करते यात्री
- फोटो : KATRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। सातवें नवरात्र पर माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। शाम सात बजे तक कोई 13 हजार यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया था, और भवन की ओर प्रस्थान किया था। हालांकि, अभी पंजीकरण कक्ष बंद होने में तीन घंटे शेष थे।
नवरात्र शुरू होने के बाद छह दिनों में 182591 भक्त माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। बेशक सातवें नवरात्र पर यात्रियों की संख्या थोड़ी कम रही। लेकिन, अंतिम नवरात्र में सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। भवन से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। फिर भी उम्मीद के मुताबिक यात्री कटड़ा नहीं पहुंचे हैं। संभव है कि शनिवार और रविवार को संख्या में वृद्धि हो। वहीं, मौसम साफ रहने से हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी कार सेवा यात्रियों के लिए जारी है।
----
कटड़ा में विभिन्न जगह लगे भंडारे
धर्मनगरी में दुर्गा पूजा समिति हर रोज शाम को भव्य आरती में शामिल लोगों के लिए भंडारे का आयोजन कर रही है। शुक्रवार को भवन से माता के दर्शन करने के उपरांत कटड़ा में बाण गंगा मार्ग पर शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी व मंदिर के सभी पुजारियों ने सहयोग किया।

दिल्ली से आए यात्रियों दवारा लगाया भंड़ारा व पुलिस अधिकारी प्रशाद भांटते हुए- फोटो : KATRA
विज्ञापन