फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

सप्ताहांत में बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की संख्या

विज्ञापन
maa vashno devi
13 अर्दकुवारी मंदिर का चित्र 14,15,16 भवन में की गई सजावट व आराम करते यात्री - फोटो : KATRA
कटड़ा। सातवें नवरात्र पर माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। शाम सात बजे तक कोई 13 हजार यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया था, और भवन की ओर प्रस्थान किया था। हालांकि, अभी पंजीकरण कक्ष बंद होने में तीन घंटे शेष थे।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होने के बाद छह दिनों में 182591 भक्त माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। बेशक सातवें नवरात्र पर यात्रियों की संख्या थोड़ी कम रही। लेकिन, अंतिम नवरात्र में सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। भवन से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। फिर भी उम्मीद के मुताबिक यात्री कटड़ा नहीं पहुंचे हैं। संभव है कि शनिवार और रविवार को संख्या में वृद्धि हो। वहीं, मौसम साफ रहने से हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी कार सेवा यात्रियों के लिए जारी है।
विज्ञापन

----
कटड़ा में विभिन्न जगह लगे भंडारे
धर्मनगरी में दुर्गा पूजा समिति हर रोज शाम को भव्य आरती में शामिल लोगों के लिए भंडारे का आयोजन कर रही है। शुक्रवार को भवन से माता के दर्शन करने के उपरांत कटड़ा में बाण गंगा मार्ग पर शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी व मंदिर के सभी पुजारियों ने सहयोग किया।

दिल्ली से आए यात्रियों दवारा लगाया भंड़ारा व पुलिस अधिकारी प्रशाद भांटते हुए

दिल्ली से आए यात्रियों दवारा लगाया भंड़ारा व पुलिस अधिकारी प्रशाद भांटते हुए- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed