फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Maa vashno devi

दिपावली पर्व पर यात्रा में भारी गिरावट

विज्ञापन
Maa vashno devi
यात्रा की गिरावट के कारण खाली पड़ा पंजिकरण कक्ष - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में दीपावली के मौके पर यात्रा में काफी गिरावट आई है। मंगलवार को शाम छह बजे तक मात्र पांच हजार भक्तों ने पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

पिछले माह हर दिन 20 से 25 हजार श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंच रहे थे। और, दिन भर हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही। वहीं, पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ऑनलाइन सहित 12313 भक्त प्राकृतिक पिडिंयों के सामने नमन करने पहुंचे। और, मंगलवार दोपहर दो बजे तक दो हजार के करीब भक्तों ने ही पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन

शाम छह बजे तक पांच हजार भक्तों ने ही पंजीकरण कराया। इसके साथ ही दिन भर मौसम साफ रहने से हेलिकॉप्टर सेवा जारी रही। वहीं, भवन से मिली जानकारी के अनुसार तापमान में काफी गिरावट आने के बाद भवन में ठंड काफी बढ़ गई है, और यात्री दिन में ही दर्शन करने के उपरांत भवन से कटरा की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। इसके साथ ही अर्दकुवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरों घाटी की रोपवे सेवा यात्रियों के लिए दिन भर जारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed