फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   maa vashno devi

नवरात्र पर्व पर दो लाख भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
maa vashno devi
कटड़ा में माता वैष्णो के आधार शिविर में बाड़ गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। -संवाद - फोटो : KATRA
कटड़ा। शारदीय नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या दो लाख रही है। औसतन हर रोज 25 हजार भक्तों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

कोरोना काल में यात्रियों की संख्या 25 हजार तक सीमित रखी गई थी। ऐसे में कई यात्रियों को अपने पंजीकरण के लिए दूसरे दिन का इंतजार भी करना पड़ा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अऩुसार पहले नवरात्र में 24950 भक्तों ने माता के दरबार की ओर कूच किया। इसी तरह दूसरे दिन 24900, तीसरे दिन 24970, चौथे दिन 24980, पांचवें दिन 24990, छठे दिन 24825 और बुधवार को 24995 श्रद्धालुओं ने यात्रा पर्ची कटाई।
आखिरी दिन वीरवार को भक्तों की भारी भीड़ रही। दोपहर दो बजे तक 12 हजार व छह बजे तक पंजीकरण कराने वालों का आंकड़ा 20 हजार पार कर गया था। रात 10 बजे कक्ष बंद होने तक 25 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र पर भक्तों की औसतन संख्या 40 हजार तक भी रह चुकी है। लेकिन, कोरोना काल में भक्तों की अनुमानित संख्या सीमित रखी गई थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन समाप्त होने के बाद यह संख्या 15 हजार तक निर्धारित थी। जबकि, कुछ समय पहले इसे बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया। सनद रहे कि यह आंकड़े उन यात्रियों के हैं जिनका पंजीकरण कक्ष पर होता है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले भक्तों की संख्या इस आंकड़े में शामिल नहीं है।

कटड़ा में नवरात्र के अंतिम दिन वीरवार को माता वैष्णो के दर्शन के लिए दर्शनी ड्योढ़ी से प्रस्थान क

कटड़ा में नवरात्र के अंतिम दिन वीरवार को माता वैष्णो के दर्शन के लिए दर्शनी ड्योढ़ी से प्रस्थान क- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed