{"_id":"6994cddd1d753d0b1b04346b","slug":"maa-vaishno-devi-yatra-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103131-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक नौ हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर यात्रा मार्ग पर हुए रवाना
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर तक आसमान साफ रहा और धूप निकलने से तापमान सामान्य बना रहा। इसके बाद अचानक बादल छा गए और ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ मां के दर्शन किए।
दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे। शाम पांच बजे तक करीब 9 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर यात्रा मार्ग पर प्रस्थान कर चुके थे। श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने के कारण सभी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहीं। हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी व्यवस्थाओं का लाभ श्रद्धालु बिना किसी लंबी प्रतीक्षा के लेते रहे।
यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहीं। ठंडक बढ़ने से श्रद्धालुओं को चढ़ाई के दौरान राहत महसूस हुई। व्यापारियों के अनुसार सप्ताह के मध्य में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कुछ कम रही जिससे व्यवस्थाएं संतुलित रहीं और यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।