फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Lockdown

व्यापार मंडल ने नहीं बंद की दुकानें

विज्ञापन
Lockdown
उधमपुर: सलाथिया चौक पर 2:00 बजे के बाद बिछाई की तार. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरकार ने शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक गैर जरूरी सेवाओं को बंद रखने के आदेश दिए हैं। लेकिन, उधमपुर में व्यापार मंडल ने शुक्रवार को एलान किया कि बाजार शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पूरी तरह खुला रहेगा। रविवार को बाजार बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद सरकार ने वीरवार को गैर जरूरी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक जारी लागू रहेगा। इसको लेकर व्यापार मंडल में असमंजस की स्थिति बनी रही। क्योंकि, आदेश में दुकानों को बंद रखने को लेकर किसी तरह का आदेश नहीं था। जिला प्रशासन ने इसको लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया तो व्यापार मंडल ने दोपहर करीब 12 बजे एलान कर दिया कि शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बाजार पूरी तरह खुला रहेगा।
विज्ञापन

इसके बाद मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने जिला प्रशासन से संपर्क कर एडीसी से बात की। मंडल ने एडीसी को बताया कि शनिवार को बाजार पूरी तरह खोला जाएगा। मौजूदा समय में शादियों का सीजन चल रहा है। इस समय दुकानों को बंद करना संभव नहीं। लोगों की सुविधा के लिए दुकानों को खुला रखेंगे, और प्रतिदिन की तरह काम चलेगा। मंडल ने लोगों से अपील की कि बिना वजह घरों से बाहर न निकलें। सोमवार व रविवार को दुकानों को खोलने को लेकर शनिवार को निर्णय लिया जाएगा।

उधमपुर: शुक्रवार को शहर में लोगों की रही भारी भीड़ वह गाड़ियों का जाम.

उधमपुर: शुक्रवार को शहर में लोगों की रही भारी भीड़ वह गाड़ियों का जाम.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed