फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   lockdown

लॉकडाउन 4.0 में शहर और ग्रामीण इलाकों की सड़कों की सुधरने लगी दशा

विज्ञापन
lockdown
उधमपुर/पंचैरी। लॉकडाउन 4.0 में जिला उधमपुर में सड़कों के निर्माण कार्य और तारकोल के कार्य ने गति पकड़ रही है। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत सुधरने पर लोगों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है। उधमपुर-पंचैरी मार्ग को चौड़ा करने का काम दो महीने बाद शुरू होने पर पंचैरी तहसील के लोगों ने भी बहुत बड़ी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

मार्च में जब लॉकडाउन शुरू किया गया था तो सभी तरह के विकास कार्य बंद कर दिए गए थे। जिले में सभी सड़कों के निर्माण कार्य और मरम्मत के कार्य बंद किए जाने के बाद सड़कों की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। उधमपुर-पंचैरी मार्ग को चौड़ा करने का काम बंद किए जाने पर पंचैरी तहसील के लोग मायूस हो गए थे। मगर लॉकडाउन 4.0 में जिला प्रशासन ने विशेष तौर पर सड़कों के निर्माण की तरफ ध्यान दिया है। प्रशासनिक आदेश के बाद बीआरओ, पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई ने सड़कों की हालत सुधारने का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

शहर के बीच पुराने राजमार्ग पर तारकोल डालकर हालत को सुधारा जा चुका है। पीडब्ल्यूडी ने नगर परिषद के अधीन सड़कों की हालत को भी सुधार कर शहरवासियों को राहत प्रदान की है। इसके साथ ही अब पीएमजीएसवाई ने ग्रामीण स्तर पर सड़कों की हालत सुधारने के साथ ही तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया है। उधमपुर पंचैरी मार्ग को चौड़ा का काम शुरू हो गया है। पंचैरी के मीर इलाके में जेसीबी लगातार खुदाई का काम कर रही है। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर तारकोल डालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बदहाल सड़कों पर तारकोल डाले पर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस लॉकडाउन में उनके गांव की सड़कों की हालत सुधरी है और उनके लिए यह बहुत बड़ी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed