{"_id":"67c0b00f258cb824cb0f9597","slug":"life-disrupted-due-to-continuous-rain-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-120859-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
Fri, 28 Feb 2025 12:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
- वीरवार शाम तक उधमपुर में 30.2 एमएम तक दर्ज की गई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त होकर रह गया है। मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को भारी बारिश के आसार हैं। तीन दिनों से जारी बारिश के चलते प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को बेवजह यात्रा करने से बचने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताते हुए इनसे दूर रहने के लिए कहा है।
लोगों को भूस्खलन वाले स्थानों से विशेष तौर पर दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। आपात परिस्थिति को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके तहत लोग जरूरत पड़़ने पर पीसीआर 01992-272727 और 272728 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से राजस्व, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, बिजली, नगर परिषद, जल शक्ति आदि विभागों को बुनियादी सुविधाओं सहित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
लगातार भारी बारिश के कारण उधमपुर से लेकर बनिहाल के बीच कई स्थानों परे हल्के भूस्खलन और चट्टानें गिरने की भी सूचना है। हालांकि प्रभावित हिस्सों से मलबा हटाने का काम भी जारी है। प्रक्रिया को तेज रखने के लिए जनशक्ति और मशीनरी को भी तैनात किया गया है, ताकि राजमार्ग के दोनों ओर देर तक आवागमन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों में बनिहाल में 76.3, बटोत में 6.8, कटड़ा में 1.0, भद्रवाह में 6.2, उधमपुर में 30.2, रामबन में 5.2, किश्तवाड़ में 9.1, रियासी में 1.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि उधमपुर का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम 12.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
-- -- -- -- -- -- --