{"_id":"2979d137231083f7f6847d38eb4ce350","slug":"leopard-caught-in-tikri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकरी में नाले से तेंदुआ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकरी में नाले से तेंदुआ पकड़ा
उधमपुर/जिब,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरी क्षेत्र में सुबह एक नाले के पुल के नीचे लोगों ने तेंदुए को देखा। इसकी खबर पुलिस और फिर वन्य जीव विभाग को दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ लिया और उसे जम्मू ले गई।
विज्ञापन
तेंदुए की टांग में हल्की चोेट आई है। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय वह हाईवे पर आ गया होगा और किसी गाड़ी की चपेट में आ गया होगा।
सुबह करीब दस बजे करीब कुछ लोगों ने तेेंदुए को हाईवे के साथ पुल के नीचे देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। तेेंदुए के देखे जाने से आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौैल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
टिकरी पुलिस ने तेेंदुए के आसपास किसी को भी जाने से रोक दिया। जम्मू से वन्य विभाग की टीम को सूूचना दी गई। सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर टीम मौके पर पहुंची और तेेंदुए को पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद उसे जम्मू ले जाया गया।
विज्ञापन
टिकरी पुलिस ने बताया क्षेत्र में पहले भी तेेंदुए की दहशत थी। वह कई लोेगों के माल मवेशी को अपना शिकार बना चुका है। उसे पहले भी लहानू, सुंदरानी, पैंथल, झझर क्षेत्र में देखा गया था।