फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   leopard attack, two injured

Udhampur News: कटड़ा के सरना गांव में बकरियां चराते समय तेंदुए का हमला, दो भाई लहूलुहान

विज्ञापन
leopard attack, two injured
कटड़ा। धर्मनगरी के देवा माई मंदिर क्षेत्र से सटे गांव सरना में तेंदुए के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायलों की पहचान मोहम्मद शकील गाजी और उनके भाई इरफान अली (निवासी वेरीनाग, अनंतनाग) के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से सरना में रह रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों भाई बुधवार सुबह रोज की तरह पहाड़ियों में बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक मोहम्मद शकील पर हमला कर दिया। शकील को बचाने आए इरफान पर भी तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान जंगली जानवर ने कुछ बकरियों को भी अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल कटड़ा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद शकील की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्यजीव विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
लगातार दो हमलों के बाद गांव सरना और आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल है। वन्यजीव विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आदमखोर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed