{"_id":"69d811bb937439206b086678","slug":"leopard-attack-one-injured-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-134611-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भेड़ें चरा रहा था व्यक्ति, झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भेड़ें चरा रहा था व्यक्ति, झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रामनगर तहसील के अंतर्गत नाला गोड़ां में वीरवार सुबह तेंदुए के हमले में व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसकी पहचान पंजाबू राम (52) निवासी नाला गोड़ांं हुई है। घायल को तत्काल उपचार के लिए पीएचसी घोरड़ी लाया गया जहां स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पीड़ित ने बताया कि सुबह खेत के समीप भेड़ें चरा रहा था तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। इससे सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पास से गुजर रहे कुछ स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले के कारण सिर पर 12 टांके लगे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन्यजीव विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। संवाद