फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Leopard and bear fear

मवेशियों को चरा कर लौट रहे युवक को रीछ ने किया घायल

विज्ञापन
Leopard and bear fear
उधमपुरी के मोंगरी में रीछ के हमले में घायल हुआ युवक - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी तहसील के पंजर इलाके में मंगलवार शाम को रीछ ने युवक को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए पीएचसी मोंगरी ले जाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर बुधवार सुबह उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को रवि कुमार पुत्र कपूर चंद निवासी गांव थाटली पंचायत पंजर मवेशियों को चराकर घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक रीछ ने उस पर हमला कर दिया। हमला करते ही युवक चिल्लाने लगा। आवाज सुन कर आसपास मौजूद कुत्ते आ गए और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन कर रीछ युवक को घायल कर जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने युवक को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोंगरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। सुबह जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर को युवक जिला अस्पताल पहुंचा और उसका उपचार किया गया। पंजर के रहने वाले पवन कुमार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में कई बार रीछ व तेंदुए ने हमला कर लोगों के साथ मवेशियों को घायल किया है। कई मवेशियों की तो हमले में मौत भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बारे में कई वन्यजीव विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन विभाग की तरफ से आज तक इनको पकड़ने के लिए कुछ किया नहीं गया है। कुछ सप्ताह पहले ही तेंदुए ने बच्चे पर हमला किया था, जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी। अभी तक विभाग उस तेंदुए को भी नहीं पकड़ सकी है। उनकी मांग है कि मोंगरी व पंचैरी में लोगों के लिए खतरे का कारण बन रहे जंगली जानवरों को पकड़ने का काम तेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed